गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में अलग-अलग एक महिला सहित दो लोगों ने जहर खा लिया, जिन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम दतेली निवासी विपिन की 35 वर्षीय पत्नी कामिनी और ग्राम झारा निवासी अवनीश कुमार के 19 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ब्यूरो