फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
दरोगा को गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
हैरमखेड़ा (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पीछा करते समय गोमती पुल के पास बदमाशों ने एसआई सूर्यमणि यादव को गोली मारकर घायल कर दिया था, जिसका खुलासा करने के लिए एसपी ने प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज, एसओ नीमगाव और क्राइम ब्रांच के एसआई शिवकुमार व अजब सिंह को लगाया गया था। टीम ने कुछ दिन पहले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली है।
बता दें कि 21 अगस्त की रात को पिकअप का पीछा करते समय उसमें बैठे बदमाशों ने दरोगा सूर्यमणि यादव को निशाना बनाकर गोली चलाई थी, जो उनके सीने पर लगी थी। इस मामले का खुलासा होने के बाद से मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ से दूर था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हाईवे पर बाईपास के निकट शाहजहांपुर की ओर से आई बाइक को रोका, जिस पर तीन लोग सवार थे। टीम ने बाइक सवार अभियुक्त राजीव कुमार शुक्ला उर्फ जटा ठाकुर निवासी कोहरा थाना बिलसंडा जनपद पीलीभीत को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी तलाशी में मौके पर 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उसके पास बाइक हीरो हांडा डीलक्स चोरी की निकली, जबकि बाइक पर बैठे दो अन्य अभियुक्त पुलिस टीम को चकमा देकर भाग निकले। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि वह गैंग बनाकर भैंस चोरी करता था। जनपद लखीमपुर के अलावा सीतापुर, हरदोई तथा शाहजहांपुर में भैंस चोरी की कई घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2015 में थाना हैदराबाद के ग्राम पढुआ में भैंस चोरी के दौरान भैंस मालिक द्वारा विरोध करने पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओ घनश्याम राम, एसएसआई तौफीक खां, एसआई जय प्रकाश यादव, हरिकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें