फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति को चोटी कटने की अफवाह वायरल करना पड़ा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। इस समय देश प्रदेश में महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं आग की तरह फैली हुई हैं, जिससे लोगों में धीरे धीरे दहशत का माहौल बनता जा रहा है। प्रशासन में इन घटनाओं को लेकर हड़कंप है, वहीं आमजन में तरह तरह की चर्चाएं हैं। कोतवाली पुलिस ने मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गरदहा की प्रधान के पति जहीर खां को सोशल मीडिया पर महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह वायरल करने के आरोप में आईटी एक्ट के तहत चालान भेज दिया है। इस बाबत कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि व्हाट्सऐप पर महिलाओं की चोटी कटने की अफवाह फैलाने के मामले में जहीर खां को आईटी एक्ट के तहत चालान भेजा है। जो भी इस तरह की अफवाह फैलाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जनता से अपनी है कि इस तरह की वायरल हो रही अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

-----------------------------
बोले प्रधानपति
कोतवाली कार्यालय में पुलिस अभिरक्षा में मौजूद प्रधानपति जहीर खां ने बताया कि वह पांच अगस्त को वह अपने पुत्र के साथ कुंभी ब्लॉक गोला गए थे। तभी उनके मोबाइल पर किसी ने व्हाट्सऐप में महिलाओं की चोटी कटने का मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था कि इस मैसेज को आगे बढ़ा दें ताकि लोग सचेत हो जाएं। उनके पुत्र ने मैसेज पढ़कर सुनाया और आगे बढ़ाने के लिए पूछा, जिस पर उन्होंने सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें