फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के शिकार मामले में 13 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की भीरा रेंज के जंगल में चीतल शिकार के मामले में वन विभाग ने 13 आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वन विभाग की टीम ने चीतल के दो किलो मांस सहित मौके पर गिरफ्तार किए गए एक आरोपी को जेल भेज दिया है। पकड़े गए शिकारी की निशानदेही पर फरार हुए 12 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वन विभाग की टीमें लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि भीरा रेंज जंगल में गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने मंगलवार कंपार्टमेंट 13 में उल्ल नदी किनारे खागर में दो किलो चीतल मांस सहित एक युवक को गिरफ्तार किया था। पकड़ा गया राजेंद्र मंडल नामक आरोपी थाना मैलानी क्षेत्र के ग्रंट नंबर तीन का निवासी था। पूछताछ में उसने चीतल के शिकार मामले में शामिल बंगाली कॉलोनी निवासी 12 अन्य शिकारियों के नाम बताए। वन विभाग ने उसकी निशानदेही पर गांव निवासी पंचानन, पंकज, शंकर, रंजीत, अजीत, खरेकन, अरून, अमितोष, बादल,उदय, सुभ्रत और कृष्णा के खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें