फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में हो रही घुसपैठ के मद्देनजर कोर जोन में हाई अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जंगल में हो रही घुसपैठ, कोर जोन में हाई अलर्ट
किशनपुर सेंक्चुरी समेत कोर जोन में कटरूआ बीनते हैं ग्रामीण

अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। कटरूआ बीनने के लिए हो रही इंसानी घुसपैठ को देखते हुए किशनपुर सेंक्चुरी समेत कोर जोन में दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसे रोकने के लिए विशेष पेट्रोलिंग टीमें बनाई गईं हैं। इन टीमों ने मंगलवार और बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कटरूआ बीनने वालों की धर-पकड़ की। बरसात चालू होते ही कटरूआ बीनने के कारण वन्यजीवों का शिकार और वन संपदा के दोहन का खतरा बढ़ गया है। इंसानों पर बाघ और अन्य हिंसक वन्यजीवों पर हमले की संभावनाएं भी बढ़ गईं हैं। पेट्रोलिंग टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर किसी को भी जंगल में न घुसने दिया जाए। अलर्ट जारी होने के बाद मंगलवार और बुधवार किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज कर्मियों ने मड़हा, चलतुआ, जटपुरा आदि सेक्शनों में अभियान चलाया। पेट्रोलिंग के दौरान रेंजर नसीम अहमद ने दो दिनों में जंगल के अंदर कटरूआ बीनते महिलाओं और बच्चों को पकड़ा, जिनके पास से बड़ी मात्रा में कटरूआ बरामद हुआ। पेट्रोलिंग टीम ने कटरूआ जब्त कर जंगल में वन्यजीवों के भोजन के लिए बिखेर दिया। उधर दुधवा नेशनल पार्क उप-निदेशक महावीर कौजलगि ने बताया कि कटरूआ बीनने के आरोप में पकड़े गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे इसलिए उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें