फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

76 हजार और सोने की चेन लूटी

Fri, 12 Jun 2015 08:01 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी-गुलौली मार्ग पर यूडीसीए स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार चार सशस्त्र बदमाशों ने दो लोगों से 76 हजार 500 नकद, सोने की चेन और स्मार्ट फोन लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

भोगियापुर निवासी कमल सिंह के साथ गांव का ही रघुवीर पीएनबी बैंक से 50 हजार रुपये निकाल कर बाइक से घर जा रहा था। बाइक कमल सिंह चला रहा था और रघुवीर पीछे बैठा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यूडीसीए स्कूल के 300 मीटर पहले दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने घेर लिया और तमंचा लहराते हुए रघुवीर की पेंट की जेब से 50000 रुपये निकाल लिए। साथ ही कमल सिंह से 26,500, दो तोले की सोने की चेन तथा एक स्मार्ट फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़िताें ने बताया कि गुलौली रोड की ओर से बाइक से आ रहे भुल्लू गुप्ता को भी बदमाशों ने रोका और उससे मोबाइल फोन और 100 रुपये छीन लिए। उनके मुताबिक बदमाश बैंक से ही इनका पीछा कर रहे थे।
दिनदहाड़े लूट की घटना की सूचना मिलने पर सीओ एसी श्रीवास्तव, एसओ एके शाही, एसएसआई रामसिंह पवार मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लूट की घटना दर्ज कर ली है, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें