फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नहीं मिले तो विवाहिता को निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की एक विवाहिता ने पीलीभीत जिले के कसबा बीसलपुर निवासी पति, सास समेत अन्य ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पिटाई कर उसे घर से भगा दिया गया। एसपी ने सदर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर की रामनगर कॉलोनी निवासी अंजली गुप्ता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी बीसलपुर (पीलीभीत) निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। घरवालों ने मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। एक साल पहले उसे मारपीट कर मायके छोड़ गए थे। बाद में सुलह समझौता हो गया था। इस पर वह फिर अपनी ससुराल चली गई, लेकिन ससुराल वालों का वहीं बर्ताव रहा। उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करते रहे। तीन महीने पहले पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। जेवर और कपड़े भी नहीं दिए। पति अब दूसरी शादी करने की फिराक में है। एसपी पूनम ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें