फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 लाख भारतीय मुद्रा बरामद होने पर मचा है हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
72 लाख भारतीय मुद्रा बरामद होने पर हड़कंप
विज्ञापन

- आलू की बोरी में छिपाकर लाए जा रहे थे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
धनगढ़ी-नेपाल। आलू की बोरी में छिपाकर लाए जा रहे लगभग 72 लाख भारतीय रुपयों को नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने सीमा पर कैलाली जिले के भजनी गांव के पास पकड़ा था। साथ ही एक नेपाली युवक को भी दबोचा था। भारी मात्रा में प्रतिबंधित दो हजार और पांच सौ रुपये के नोटों के बरामद होने से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सतर्क हो गई है तथा तलाशियों का दौर जारी है। साथ ही पकड़े गए नेपाली से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के डीएसपी विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि रविवार को दोपहर में कैलाली जिले के भजनी नगर पालिका वार्ड नंबर तीन के मोहाना नदी घाट के पास कुसुम घाट की तरफ से एक नेपाली बाइक सवार को आलू की बोरी लादे हुए आता देखा। जिसके बाद गश्त कर रहे जवानों ने रोककर तलाशी ली तो आलू की बोरी में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में भारतीय रुपये बरामद हुए। इसमें दो हजार और पांच सौ रुपये के 71 लाख 79 हजार तीन सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ में पकड़े गए कृष्णराज जोशी ने बताया कि उसने यह रुपये गुजरात में एक सेठ के घर से चोरी किए थे, जिसमें उसके अन्य साथी भी थे। चोरी के रुपयों का वहीं हिस्सा बांट दिया गया था जिसमें उसको इतनी रकम हिस्सेदारी में मिली है। बता दें कि दो हजार व पांच सौ रुपये के भारतीय नोटों को नेपाल में प्रतिबंधित किया जा चुका है, इसके बाद भी भारी मात्रा में बरामद हुई मुद्रा से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस बल ने भी सतर्कता बरतते हुए कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें