फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरवाले सोते रहे, चोर बटोर ले गए लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के नरदवल गांव में घरवाले सोते रहे और चोर लाखों का माल बटोरकर ले गए। सुबह जागने पर कमरे में बिखरा पड़ा सामान देखकर घरवालों के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन

नरदवल गांव निवासी विनोद का मकान गांव के बाहर बाजार जाने वाली रोड के किनारे है। मकान के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान है। मकान में विनोद और उसका छोटा भाई दीपक अपने परिवार के साथ रहते हैं। दीपक ने बताया गुरुवार को बड़े भाई विनोद अपने परिवार के साथ ससुराल गए थे। वह अपने परिवार के साथ घर पर था। रात में खाना खाने के बाद वह परिवार के संग एक कमरे में सो गया। रात में किसी समय चोर छत से होकर अंदर दाखिल हुए। वहां एक कमरे में रखी सेफ और बक्से का लॉक तोड़कर उसमें रखे लाखों के जेवरात, और कपड़े चुराकर ले गए। इस बीच घरवालों को चोरों की भनक तक न लगी। दीपक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम नरायन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें