फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने की रंजिस में हुई थी छोटकन की हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धौरहरा खीरी। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव स्थित गैस एजेेंसी की रखवाली कर रहे एजेंसी मालिक के भाई छोटकन चौधरी की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला लड़की भगाने की रंजिश से जुड़ा है।
विज्ञापन

रामनगर लहबड़ी गांव की गैस एजेंसी की रखवाली कर रहे एजेंसी मालिक के भाई छोटकन चौधरी की हत्या 11 दिसंबर की रात कनपटी पर गोली मारकर कर दी गई थी। मृतक के भाई एजेंसी मालिक रामचन्द्र चौधरी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस को 12 दिन बाद सफलता मिली है। पुलिस ने रामनगर लहबड़ी गांव के दो सगे भाइयों, सादाब और अकील को गिरफ्तार को दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया।
घटना के पीछे लड़की भगाने की रंजिश सामने आई है। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि ढाई माह पहले गैस एजेंसी पर काम करने वाला एजेंसी मालिक का भतीजा राममूर्ति दूसरे समुदाय की लड़की को भगा ले गया था, जो अब भी फरार है। इसी रंजिश में छोटकन को गोली मारी गई। मामले में सादब और अकील को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें