फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से घर जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे कल्लू के घर में खाना बनाने के बाद चूल्हे की चिंगारी भड़कने से आग लग गई, जिससे घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। कल्लू के घर में खाना बन चुका था और कल्लू अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए चला गया था। चूल्हे की चिंगारी भड़कने से उसका पूरा घर जल गया। घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, खाने का राशन, पांच हजार की नकदी समेत 12 हजार कीमत के जेवर, एक साइकिल और बिसात खाने की दुकान जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया जा सका। मौके पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने भी आग पर काबू पाने में मदद की। पीड़ित गृहस्वामी ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी, जिस पर लेखपाल राजकुमार ने मौका मुआयना करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है। प्रधान जसपाल सिंह और अध्यक्ष गन्ना समिति बृजेश सिंह ने पीड़ित कल्लू को नकद आर्थिक सहयोग करके ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें