फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन

नगर व क्षेत्र में सोमवार की शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया है। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
थाना मैलानी क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी दुजईलाल का पुत्र 40 वर्षीय बालकराम सोमवार की शाम अपने घर से नगर के मोहल्ला कुम्हारनटोला स्थित अपने बहनोई रामरतन के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने आ रहा था। मिल रोड स्थित मिल की पुरानी कॉलोनी के सामने अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया। घटनास्थल से चंद कदमों की दूरी पर मृतक के रिश्तेदार कुम्हारन टोला निवासी रामरतन के यहां दुर्घटना की सूचना पहुंची, जिन्होंने मौके पर जाकर शव की शिनाख्त बालकराम के रूप में की। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र में जलालपुर गांव की मोड़ पर हुई। सोमवार की शाम को फरधान थाना क्षेत्र के गांव बमनिहारपुर निवासी 32 वर्षीय इश्तियाक बाइक से जा रहा था। जलालपुर के पास अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इश्तियाक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठे गांव के ही 40 वर्षीय रामधार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल इश्तियाक को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई रामकृपाल ने बताया कि रामधार के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है, वह गांव के ही इश्तियाक के साथ घर से बिना बताए आया था, जिसकी दुर्घटना में मौत हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें