फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से गला काटकर किशोर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खीरी टाउन (लखीमपुर खीरी)।
करीब साल भर पहले हुई हत्या के प्रतिशोध में थाना खीरी के गांव चाउपुर पंडरी निवासी संतराम पाल के पुत्र अनुज(13) की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह कक्षा छह का छात्र था और बृहस्पतिवार की शाम से लापता था। शुक्रवार की सुबह उसका शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर धान के खेत में बरामद हुआ। छात्र की हत्या से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
गांव चाउपुर पंडरी निवासी संतराम पाल ने बताया कि करीब एक साल पहले गांव निवासी मुन्नालाल मौर्य की हत्या हो गई थी। इस हत्याकांड में मृतक के परिवार वालों ने उसे और उसके परिवार के आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस ने साक्ष्य न मिलने पर संतराम और तीन अन्य लोगों को निर्दोष पाते हुए चालान नहीं भेजा था। इसी को लेकर मुन्नालाल मौर्य के परिवार के लोग उससे रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम पुत्र अनुज पड़ोस के गांव कटकुसमा में लगी साप्ताहिक बाजार से सब्जी लेकर घर पहुंचा और जानवरों को चारा आदि देकर शाम करीब छह बजे घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की। सुबह परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ खेतों में तलाश की तो अनुज का रक्तरंजित शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर गांव के ही बद्दल के खेत में पड़ा मिला। उसका सिर चकरोड पर था, शेष धड़ धान के खेत में। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता संतराम पाल की तहरीर पर दारा सिंह मौर्य, रमांकात मौर्य, विजय मौर्य, सत्यपाल मौर्य, जगसड़ निवासी अमर सिंह मौर्य और उसके भाई अतर सिंह मौर्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिवार वालों ने पूर्व हुई हत्या का बदले की भावना से हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। मामले की जांच की जा रही है।


शव से कुछ दूर मिली सिगरेट
की डिब्बी व फाइबर गिलास
शराब पीने के बाद हत्या करने की बढ़ी आशंका
- शराब से महक रहे थे गिलास
- डिब्बी में सिर्फ थी एक सिगरेट
अमर उजाला ब्यूरो
खीरी टाउन।
जिस स्थान पर छात्र का शव बरामद हुआ। उससे करीब 20 मीटर की दूरी पर चार फाइबर गिलास और सिगरेट की डिब्बी बरामद हुई। गिलासों में जहां शराब की महक आ रही थी, वहीं डिब्बी में महज एक सिगरेट मौजूद थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने पहले शराब पी, फिर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने गिलास, सिगरेट और मौके पर मिली चप्पल को सील कर कब्जे में लिया है।
गांव चाउपुर पंडरी निवासी संतराम पाल के एक परिवार के एक व्यक्ति का घर और मुन्नालाल मौर्य का घर आसपास हैं। जून 2016 को मुन्नालाल का पुत्र दारा सिंह मौर्य अपने घर के सामने रहने वाले संतराम पाल के परिवार की एक लड़की को भगा ले गया था और शादी रचा ली थी। अदालत ने बालिग होने पर दोनों को एक साथ रहने की इजाजत दे दी थी। यहीं से दोनों के बीच रंजिश पनप गई।
जून 2016 को देर शाम नकहा से शाम को पत्नी फूलकुमारी के साथ लौट रहे मुन्नालाल मौर्य की कुछ लोगों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी फूल कुमारी ने संतराम पाल समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में संतराम समेत चार लोगों के खिलाफ साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने जेल नहीं भेजा था। मुन्नालाल मौर्य की हत्या होने के बाद से दोनों के बीच चिंगारी सुलग रही थी। संतराम का आरोप है कि दारा सिंह आदि ने बदले की भावना से उसके पुत्र की हत्या की है। शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर मिले फाइबर के चार गिलास, सिगरेट की डिब्बी से प्रतीत होता है कि हत्यारों ने पहले वहां बैठकर शराब पी, उसके बाद अनुज की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


भाइयों में तीसरे नंबर का था अनुज
संतराम के छह बेटे हैं, जिनमें मृतक अनुज तीसरे नंबर का था। वह गांव कटकुसमा स्थित जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। छह भाइयों में कोई बहन नहीं है। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें