फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/फरधान। थाना क्षेत्र में वृहस्पतिवार रात अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक की कंटेनर के नीचे दबकर मौत हो गई, तो दूसरा मैजिक के चपेट में आने से घायल हो गया, जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के मंयोरा गांव निवासी जयसिंह उर्फ लालू(38)गांव निवासी अपने साथी बलराम के साथ बिजली वायरिंग का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात साढ़े नौ बजे दोनों एक ही साइकिल से घर वापस आ रहे थे। लखीमपुर-गोला रोड पर कोरैया जंगल गांव के पास लखीमपुर की और से आ रहे कंटेनर की चपेट में आ गए। बलराम तो उछलकर रोड किनारे खाईं में जा गिरा लेकिन जयसिंह कंटेनर के पिछले पहियों के नीचे आ गया जिससे उसकी कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। घायल बलराम का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा लखीमपुर-गोला रोड पर स्थित बौठा गांव के पास हुआ। गांव बौंठा निवासी जसवंत सिंह(30) वृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे रुकुंदीपुर बाजार जाने को निकला था। रोड क्रॉस कर वह दूसरी तरफ जाने लगा तभी वह गोला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आ गया और उसमें फंसकर वह करीब पचास मीटर तक घिसट गया। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार वाले उसे फरधान सीएचसी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। वृहस्पतिवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मैजिक को मौके पर छोड़ फरार हो गया जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें