पलियाकलां। अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान अपराधी को पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार उसके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है। जबकि उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक मुकदमे चल रहे हैं।
इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने बताया कि बल्लीपुर तिराहे के पास से शातिर तथा 20 हजार रुपये के ईनामी बदमाश मजहर पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम बल्लीपुर को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया है। बताया कि इस पर पलिया व निघासन में कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना पलिया में गैंगस्टर एक्ट भी लगा था वह काफी समय से वांछित चल रहा है। इस पर पलिया में चार तथा निघासन थाने में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि टीम में एसआई कमलेश कुमार, राजेश कुमार यादव, मोहम्मद अनीस, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।