फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/खमरिया। पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों रोडवेज की अनुबंधित बस के संविदा परिचालक थे और ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहे थे। घायल परिचालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां परिचालक रामदेव की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना ईसानगर के गांव ऐरा निवासी रामदेव और थाना खीरी के गांव रायपुर निवासी अनूप श्रीवास्तव गोला डिपो की अनुबंधित बस के परिचालक हैं। दोनों बुधवार को ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। पीलीभीत बस्ती मार्ग पर चहमलपुर के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रामदेव की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे घर वालों ने अनूप श्रीवास्तव को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
एआरएम वीके गोस्वामी ने मृतक परिचालक के गांव जाकर बिलख रहे परिवार वालों को ढांढस बंधाया और मृतक की पत्नी सीमा देवी को अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये की मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें