फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 कैमरे लगाए गए कंट्रोल रूम की तैयारी

Mon, 23 Mar 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में अपराधों को रोकने और सरकारी दफ्तरों में दलाली पकड़ने के उद्देश्य से लगाए जाने वाले 44 कैमरों में 33 कैमरों को लगाने का काम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

पहले चरण में इन सभी कैमरों को मुख्य चौराहों और सरकारी दफ्तरों में लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी कैमरे चालू कर दिए गए हैं। कैमरों में कैद तस्वीरों की निगरानी के लिए पुलिस लाइंस में कंट्रोल रूम बनाने का काम तेजी से शुरू किया गया है। सीओ सिटी एमपी सिंह के मुताबिक सभी कैमरों को सीसीटीएनएस योजना के अंतर्गत शहर के अलग-अलग जगहों पर लगाया जा रहा है। योजना से विभाग को सात लाख रुपये का बजट मिला है। पहले चरण में मुख्य जगहों पर 33 कैमरों के लगने के बाद अपराध के नजरिए से अन्य जगहों को चिह्नित किया जा रहा है। जो कैमरे लगाए गए हैं वह सभी चालू हालत में हैं, लेकिन कंट्रोल रूम पूरी तरह न बनने के कारण कैमरों को अभी कनेक्ट नहीं किया जा सका है। सीओ सिटी ने बताया कि कंट्रोल रूम बनाने के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें