फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

Wed, 25 Jul 2018 12:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
victim
विज्ञापन
चार दिन पहले गांव की एक किशोरी से दुराचार करने के बाद फरार आरोपी का शव मंगलवार को गांव के निकट गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। मृतक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे घर के बाहर निकली 16 वर्षीय किशोरी को उसके पड़ोसी 20 वर्षीय हरदेव उर्फ छोटे ने दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुराचार किया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। उधर, घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिशें भी दे रही थी। बताते हैं कि हरदेव गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाता फिर रहा था। घरवालों का कहना है कि मंगलवार दोपहर छोटे की 11 वर्षीय बहन नूता गन्ने के खेत में छिपे अपने भाई को खाना देने गई थी। इस बीच किशोरी के घरवालों को शक हो गया कि आरोपी छोटे गांव के बाहर गन्ने के खेत में छिपा है। लिहाजा किशोरी के परिवारवालों ने उसे गन्ने के खेत में घेर लिया और उसको जमकर पीटा। आरोप है कि किशोरी के घरवालों ने उसे गला दबाकर मार डाला। इसकी सूचना आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। मृतक के घरवाले भी खेत पर पहुंचे, तो छोटे मृत पड़ा था। सीओ विजय आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। रेप पीड़िता और आरोपी पड़ोसी एक ही बिरादरी के थे। दोनों परिवारों में सुलह समझौते का प्रयास भी हो रहा था। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस आरोपी युवक को रेप की वारदात के बाद सक्रियता दिखाकर गिरफ्तार कर लेती तो उसकी जान बच सकती थी।

शव के गले पर निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह साफ होगी। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय आनंद, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें