फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
थाना नीमगांव क्षेत्र के कस्बा बेहजम में डीसीएम से कुचलकर थाना मितौली के गांव मझिया निवासी 14 वर्षीय अमन की मौत हो गई। दूसरे हादसे में थाना मैगलगंज क्षेत्र में ट्रक और गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक 40 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

20 एलकएच 16
हादसा: एक

पानी पीने जा रहे किशोर को
डीएसएम ने कुचला, मौत
चाचा की देवाई में शामिल होने जा रहा था ननिहाल
सिकंदराबाद।
थाना मितौली के गांव मझिया निवासी रोहित का 14 वर्षीय पुत्र अमन अपनी दादी के साथ सोमवार को रिश्तेदारी में थाना नीमगांव के गांव उमरिया आया था। मंगलवार को वह उमरिया निवासी अपने चाचा अखिलेश सिंह की देवाई में शामिल होने परिवार के अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली से इसी थाना क्षेत्र के गांव स्थित अपनी ननिहाल सरैंया जा रहा था। बेहजम पशु बाजार के पास जब ट्रॉली रुकी तो वह उतरकर पानी पीने के लिए रोड क्रास करने लगा। इसी बीच आई तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर भाग निकला। परिवार के लोगों में चीखपुकार मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर नीमगांव संजय कुमार सिंह, बेहजम चौकी इंचार्ज मनोज कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


हादसा: दो
20एलकेएच 601,602
ट्रक-ट्रॉली की भिड़ंत में पिता
की मौत, पुत्र समेत दो जख्मी
नेशनल हाईवे पर चपरतला के पास हुआ हादसा
हैरमखेड़ा।
मंगलवार की सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव डंडौरा से गन्ना भरकर अजबापुर चीनी मिल जा रही थी। नेशनल हाईवे पर सुबह करीब पांच बजे चपरतला के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, इससे ट्रॉली पलट गई और गन्ना हाईवे पर बिखर गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार गांव डंडौरा निवासी 40 वर्षीय राजकिशोर, उसका बड़ा बेटा 13 वर्षीय श्यामू और ट्रैक्टर चालक गुरप्रीत घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने राजकिशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल श्यामू की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका है। मजदूरी ही उसका सहारा था।
विज्ञापन


सड़क हादसे में दो युवक घायल, रेफर
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद शफी खान लखीमपुर से गोला आया था। उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। दूसरे सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सर्वोदय नगर निवासी 26 वर्षीय दयाशंकर की बाइक पशु को बचाने के प्रयास में पलट गई, जिससे वह घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर दयाशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें