फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिवालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 1.24 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। लखनऊ सचिवालय में ड्राइवर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव बक्खारी निवासी पंकज कुमार से एक युवक ने अपने अन्य साथियों की मदद से 1.24 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बक्खारी निवासी पंकज कुमार ने बताया कि सचिवालय में ड्राइवर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर गांव ढोंगवा के एक व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से उससे कई किस्तों में 1.24 लाख रुपये ले लिए और उप्र कृषि ग्राम्य विकास सहकारी संघ के पैड पर नौकरी का आदेश लिखकर दे दिया। जब वह लखनऊ कार्यालय ज्वाइन करने पहुंचा तब उसे पता चला कि यह आदेश कार्यालय से जारी न होकर फर्जी है। पीड़ित ने जब रुपया वापस करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने धमकी देकर भगा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें