फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के गिरे तारों से लगी आग, 35 बीघा गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। हाईटेंशन लाइन के तार के खेतों में गिरकर आपस में टकराने से हुई स्पार्किंग से उमरा हार के गन्ने के खेतों में आग लग गई। इससे किसानों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे किसानों ने खेतों की जुताई कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में करीब 39 बीघा गन्ना जल गया।
विज्ञापन

तिकुनियां बिजली उपकेंद्र से होते हुए हाईटेंशन लाइन खेतों से निकली हुई है। गुरुवार की शाम करीब चार बजे लाइन के तार अचानक एक गन्ने के खेत में गिर गए, जिससे निकली चिंगारी से गन्ना जलने लगा। खेतों में लगी आग देखकर किसानों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-हैरों लेकर खेतों पर पहुंचे। किसान खेतों की जुताई कर जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने 35 बीघा गन्ने को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में कैलाश, उनके भाई शंभू निवासी कोल्हौरी का 25 बीघा, निबौरिया निवासी राधे, प्रमोद का पांच-पांच बीघा और कमलेश का चार बीघा गन्ना जल गया। किसानों ने बताया बिजली के लगे तारों को आपस में टकराने से रोकने के लिए बिजली विभाग ने लकड़ी की रोक लगा रखी है। लकड़ी के टूटने पर तार खेतों में गिर गए, जिससे तारों के टकराने पर चिंगारी निकलने से आग लगी है। किसानों ने गन्ना जलने की सूचना थाना सिंगाही और बेलरायां चीनी मिल प्रबंधक को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें