फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की दूसरे दिन भी नहीं लिखी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीजीपी ने भले ही थानों पर आने वाले हर पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के सख्त निर्देश दे रखें हैं, लेकिन यह आदेश सदर कोतवाली पुलिस के लिए कोई मायने नहीं रखता है। इसका जीता जागता उदाहरण शहर की शिव कॉलोनी निवासी ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के घर हुई लाखों की चोरी है। पुलिस दूसरे दिन भी घटना को दर्ज करने में टाल मटोल करती रही। बता दें कि सोमवार की रात चोर शिव कॉलोनी निवासी वीडीओ सुरेश कुमार के घर का ताला तोड़कर 40 हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने अगले दिन सुबह सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने जांच की बात कहकर उसे तहरीर समेत संकटा देवी पुलिस चौकी भेजा था। घटना को हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत गया। पुलिस चोरों की सुरागरसी करना तो दूर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। यह हाल तब है जब सूबे के मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक पीड़ितों की शत-प्रतिशत रिपोर्ट दर्ज करने के सख्त निर्देश दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें