फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदाहड़े बदमाशों ने छात्र से लूटी नकदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर सदर पुलिस को चुनौती दे डाली है। नकाब बांधे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े दुबग्गा रोड पर एक भट्ठे से पैसा लेकर आ रहे थाना फरधान निवासी एक छात्र को असलहे के बल पर रोक लिया। उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर आठ हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

थाना फरधान क्षेत्र के गांव कालाडुंड निवासी अमरीश पटेल ने बताया कि उनका छोटा भाई अभय पटेल (18) शहर से सटे गांव सैधरी में अपनी मौसी के घर रुक कर बीएससी की पढ़ाई करता है। शुक्रवार को मौसी ने बनवारीपुर मार्ग स्थित बालजी ईंट उद्योग से रुपये लेने भेजा था। अभय भट्ठे से आठ हजार रुपये लेकर अकेले बाइक से वापस घर जा रहा था। इस बीच दुबग्गा लिंक मार्ग पर पीछे से आये तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली और तमंचा कनपटी पर लगाकर जेब से आठ हजार रुपये और एंड्रॉयड मोबाइल फोन लूट लिया। शोर मचाने पर गोली मार देने की धमकी देकर भाग निकले। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्र से घटना के बाबत जानकारी ली और वापस लौट आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
फतेह सिंह प्रभारी निरीक्षक, सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें