फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जामकर भीड़ ने रोडवेज की कई बसों में की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
03 एलकेएच 6, 7, 8
विज्ञापन


बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर बसों में की तोड़फोड़
पीलभीत-बस्ती हाईवे पर बेढनापुर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
लखमपुर खीरी। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से एक सिख युवक की मौत हो गई। विरोध में ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर बवाल किया। रोडवेज बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। चालक अपने वाहनों को छोड़कर इधर-उधर भाग गए। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस भी लोगों के रोष के आगे बौनी साबित हुई। एसडीएम, सीओ सिटी ने भारी फोर्स के साथ पहुंचकर स्थिति संभाली। उन्होंने लोगों को किसी तरह से समझाबुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बवाल के चलते करीब दो घंटे हाईवे जाम रहा।
सदर कोतवाली के गांव बेढनापुर निवासी जसविंदर सिंह का पुत्र 23 वर्षीय कीरत पाल सिंह सोमवार को बैगन लेकर शहर की राजापुर मंडी आया था। लौटते समय सुबह करीब सवा नौ बजे घर के पास ही रमही लिंक मार्ग के पास बहराइच की ओर से तेज रफ्तार आ रही सीतापुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक का अगला सिरा बस की चादर फाड़कर अंदर घुस गया, जिससे बाइक चालक कीरत पाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए भीड़ ने रोडवेज बस चालकों पर तेज रफ्तार और लापरवाही से बसें चलाने का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। भीड़ ने हाईवे से गुजरने वाली रोडवेज बसों पर जमकर गुस्सा उतारा। एक-एक कर कई बसों में तोड़फोड़ की। भीड़ का उग्र रूप देख कुछ छोटे वाहनों के चालक अपने वाहन मोड़कर भाग निकले, लेकिन बड़े वाहनों की दोनों साइडों में लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस भीड़ में जाने का साहस नहीं जुटा सकी। बवाल की सूचना पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय सहित कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो लोग मुआवजा दिलाने और हाईस्पीड पर ब्रेकर लगवाने की मांग की। अफसरों के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम खोला। इससे करीब दो घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

------------
दो भाइयों में बड़ा था कीरत पाल
गांव बेढनापुर निवासी जसविंदर सिंह के दो बेटे हैं। हादसे में मारा गया कीरतपाल सिंह बड़ा था। कीरतपाल सेना और पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। हादसे में कीरत पाल की हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

----------
कुछ बवालियों ने रोडवेज की कई बसों में तोड़फोड़ की है। भीड़ को समझाबुझाकर शांत कराकर जाम खुलवा दिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बस को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
- अशोक कुमार पांडेय, शहर कोतवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें