फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहों के साथ शातिर बदमाश समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असलहों के साथ तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

पुराने एसपी बंगला के खंडहर में पुलिस ने दबोचा
चोरी करने की फिराक में थे पकड़े गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के पुराने एसपी बंगला परिसर में स्थित खंडहर में छुपे बैठे एक शातिर बदमाश समेत तीन युवकों को सदर कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। तीनों युवक शहर में बड़ी वारदात करने की फिराक में थे। पुलिस ने दो तमंचे और एक लोहे का नुकीला बेलचा बरामद होने का दावा किया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अपराध श्याम नरायण सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की रात चौकी इंचार्ज महेवागंज अवधेश सिंह, चौकी इंचार्ज एलआरपी अनिल सिंह, जेलगेट इंचार्ज जयप्रकाश और तेजतर्रार सिपाही विजय शर्मा आदि के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि पुराने एसपी बंगला स्थित खंडहर में कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस दौरान आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने सीतापुर जिले के थाना बिसवां के गांव अलाउद्दीनपुर निवासी कमलेश, सीतापुर के गांव सेमलपुरवा मानपुर निवासी संजय और कस्बा व थाना मैगलगंज निवासी मिश्रीलाल को दबोच लिया। पुलिस ने कमलेश के पास 315 बोर, मिश्रालाल के पास 12 बोर का तमंचा, कारतूस और संजय के पास से नुकीला लोहे का बेलचा बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर पुलिस को बताया कि वह शहर में बड़ी चोरी करने की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। प्रभारी निरीक्षक अपराध ने बताया कि मिश्रीलाल पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट के विभिन्न थानों में 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। अन्य दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें