फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क संरक्षित क्षेत्र में जाल समेत शिकारी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बेलरायां खीरी। बेलरायां वनरेंज के कर्मचारियों ने महदेवा बीट में वन्य जीवों का शिकार करने के लिए जाल लगाते एक शिकारी को दबोच लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

बेलरायां स्थित पार्क रेंजर अशोक कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे बेलापरसुआ वन चौकी की टीम पार्क वन क्षेत्र में पैदल गश्त कर रही थी। इसी बीच महदेवा बीट में कुछ लोग चीतल मारने वाली जाल लगाते हुए दिखाई पड़े, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम ने घेरा बंदी की। खुद को घिरता देखकर शिकारी भागने लगे। इस पर टीम ने एक शिकारी को दौड़ाकर जाल समेत पकड़ लिया, जबकि अन्य उसके साथी भाग जाने में कामयाब रहे। पकड़े गए शिकारी ने अपना नाम सतनाम सिंह रघुनगर कोतवाली चंदन चौकी बताया। जिसे वन जीव जंतु अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। फरार शिकारियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें