आधा दर्जन भट्ठियां तोड़ीं और 2200 किलो लहन नष्ट किया
आबकारी टीम ने करीब नौ गांवों में छापेमारी कर एक महिला के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 190 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा टीम ने किया है। इस दौरान टीम ने आधा दर्जन भट्ठियां तथा 2200 किलो लहन भी नष्ट किया।
आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि गजियापुर, मंझरा पूरब, खैरटिया, सूरतनगर, तिकुनियां, बदालपुरवा, सिसवारी, उमरा तथा सिंगहा कलां में छापेमारी की। इस दौरान टीम को देखकर शराब बनाने वाले लोग फरार हो गए। गजियापुर, मंझरा पूरब आदि गांवों में बड़े पैमाने पर शराब बनती मिली। वहां पर टीम ने नदी के किनारे शराब भट्ठियों को तोड़कर तहस नहस कर दिया। इसके अलावा सिंगहा कलां के महेश, खैरटिया के राजकौर पत्नी रेशम सिंह, गजिया पुर के बुद्धा, उमरा निवासी पैकरमा को गिरफ्तार कर लिया। राजकौर को वहीं पर जमानत दी दी गई। छापेमारी से शराब व्यवसाइयों में हड़कंप मचा हुआ है।