फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये हड़पने के आरोप में कंपनी का सीएमडी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/जंगबहादुरगंज।
विज्ञापन

पसगवां कोतवाली पुलिस ने हजारों निवेशकों के लाखों रुपये हड़पने के आरोप में एक फाइनेंस कंपनी के सीएमडी को फैजाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। 2011-12 में रिलायवल इंफ़्रा सिटी लिमिटेड ने जंबहादुरगंज में शाखा खोलकर अभिकर्ताओं के माध्यम से विभिन्न आकर्षक योजनाओं के नाम पर करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये धन जमा कराया। इनमें फिक्स, आरडी, धमाका आदि योजनाएं शामिल थीं। एजेंटों ने बताया कि निवेशकों से जमा धन एजेंटों से कंपनी के सीएमडी सुभाष प्रसाद मिश्र और एक अन्य व्यक्ति सुभाष चंद यादव प्राप्त करता रहा। अभिकर्ताओं ने कंपनी के बैंक खाते में में धन जमा किया। लाखों रुपये जमा करने के बाद कंपनी के अधिकारियों ने यहां आना बंद कर दिया और पता भी बदल लिया, जिससे अभिकर्ताओं को ठगी का एहसास हो गया। जेबीगंज के अभिकर्ता विश्वंभर ने निवेशकों और अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद विश्वंभर ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय ने 11 जनवरी 2016 को पसगवां कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने 1 अप्रैल 2016 को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अभियुक्त को गिरफ्तार करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। विश्वंभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कंपनी के सीएमडी सुभाष प्रसाद मिश्र निवासी तरौली मुबारकपुर टांडा जिला अंबेडकर नगर को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज शिव प्रकाश पांडेय ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें