फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया कार चोरों का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम ने तीन दिन पहले कार चोरी करने वाले गिरोह के छह लोगों को दबोचा है। टीम ने उनके कब्जे से चार कारें भी बरामद की हैं। शुक्रवार को पलिया में एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारकर टीम ने तीन कार कब्जे में ली हैं।
विज्ञापन

जिले में कार चोर गिरोह सक्रिय होने की सूचना एसपी को मिल रही थी। इस पर एसपी ने क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम को लगाया था। टीम से जुड़े सूत्रों की मानें तो टीम ने तीन दिन पहले शहर, थाना खीरी, पलिया कलां आदि कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे थे। इस दौरान टीम को बड़ी कामयाबी मिली। टीम ने चार लग्जरी कारों को बरामद कर छह लोगों को दबोचा था। टीम आरोपियों को थाना खीरी में लाकर पूछताछ कर रही थी। पूछताछ के दौरान मिले इनपुट पर शनिवार को टीम ने पलिया कलां स्थित एक कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। जहां से टीम ने तीन कार बरामद कीं और दुकान से एक युवक को भी साथ ले आई है। सूत्रों की मानें तो इस गिरोह से जुड़े करीब 10 से अधिक लोग स्वॉट टीम की कस्टडी में हैं। हालांकि अधिकारिक तौर पर टीम इस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। हालांकि टीम के अधिकारिक सूत्र शीघ्र ही बड़ा खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें