फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद लापता युवक की गन्ने के खेत से मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
09एलकेएच305, 306
विज्ञापन


पांच दिन बाद लापता युवक का मिला शव, लगाया जाम
-गन्ने के खेत में पड़ा था शव, हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भीखमपुर।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद के पास गन्ने के खेत में पांच दिन से लापता चल रहे युवक का क्षत विक्षत शव मिला। उसकी स्कूटी छह मई को आंवला जंगल में एक धर्मकांटे के पास लावारिस हाल में मिली थी। पास में ही स्कूटी की चाबी पड़ी थी। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। हैदराबाद और मोहम्मदी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव भोगियापुर निवासी विजय सिंह ने बताया है कि उसका बड़ा भाई 40 वर्षीय रामसागर यादव उर्फ गुड्डू अपनी बुलेट बाइक से चार मई को गोला में पढ़ रहे बच्चों से मिलने के लिए निकला था। इसके बाद वह बस्तौली में बाइक खड़ी करके गोला पहुंचे। पांच मई को गोला के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी फुफेरे भाई राजकरन की स्कूटी मांगकर रिश्तेदारी में रायपुर थाना मोहम्मदी जाने के लिए निकला था, जिसके बाद उसका पता नहीं चला। छह मई को मोहम्मदी मार्ग पर आंवला जंगल में स्थित एक धर्मकांटे के पास से स्कूटी लावारिस मिली थी, जिसके बाद परिवार वालों ने रामसागर की तलाश शुरू कर दी थी। जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिवारवालों ने हैदराबाद और मोहम्मदी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई और गुमशुदगी दर्ज नहीं की। बुधवार को थाना हैदराबाद क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव के धनीराम के गन्ने के खेत में एक शव को देखा गया, जिसकी सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त रामसागर के तौर पर की। शव कई दिन पुराना होने से क्षत विक्षत हो चुका था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रामसागर की हत्या करने के बाद सिर पर तेजाब डालकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना पर एसओ हैदराबाद सतेंद्र सिंह और मोहम्मदी कोतवाली प्रभारी डीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतक के परिजन गोला, हैदराबाद और मोहम्मदी थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन उनकी गुमशुदगी तक दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
----------------------
एक घंटे लगा रहा जाम, पुलिस के समझाने पर माने
लापता युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस की हीलाहवाली पर परिवार वालों को गुस्सा फूट पड़ा। हत्या का आरोप लगाते हुए तत्काल आरोपियों को पकड़े जाने की मांग करते हुए परिजनों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर मोहम्मदी डीके सिंह और हैदराबाद एसओ सतेन्द्र सिंह ने परिवार वालों को समझाबुझाकर शाम पांच बजे जाम खुलवा सके।
विज्ञापन

-------------

स्कूटी बरामद होने पर परिवार वालों ने सूचना दी थी, लेकिन गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी थी। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को होगा, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। परिवार वालों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, सिर्फ पोस्टमार्टम कराने के लिए सूचना दी गई है।
सतेंद्र सिंह यादव, एसओ हैदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें