फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में जमकर चले ईंट-पत्थर, चार घायल

Wed, 28 Mar 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कासिमपुर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि घर के सामने ही उसकी सहन की जमीन है। पड़ोसी रामऔतार उसपर कब्जा कर रहे हैं। कई माह पहले उसने थाना नीमगांव और सिकंदराबाद चौकी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं कराया गया। मंगलवार की रात रामऔतार ने उस जगह पर घूरा डालकर कब्जा कर लिया और उसके घर की लगी टटिया नोंच डाली। विरोध किया तो रामऔतार ने अपने साथी मनोज कुमार, प्रेम और राजेश के साथ मिलकर रामस्वरूप, उसके पुत्र और महिला राजरानी की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही घर पर ईंट-पत्थर फेंके। इससे वह तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर सिकंदराबाद चौकी पुलिस और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नीमगांव शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रामस्वरूप की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें