फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू की पित व जड़ी बूटी के साथ एक को पकड़ा

Mon, 29 Jan 2018 06:50 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन
कैलाली जिले की उपमहानगर पालिका धनगढ़ी के वार्ड दो से नेपाल की क्षेत्रीय अनुसंधान पुलिस टीम ने भालू की 70 ग्राम पित्त तथा जड़ीबूटी के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के अनुसार क्षेत्रीय अनुसंधान पुलिस टीम ने सूचना पर जुम्ला जिला सूनी गांव निवासी सुमन धिताल (65) को धनगढ़ी वार्ड दो के एक घर में छापा मारकर पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से दुर्लभ प्रजाति के भालू की 70 ग्राम पित्त बरामद की है। साथ ही पुलिस ने घर की तलाशी ली तो रक्तचंदन, शिलाजीत सहित अन्य जड़ी-बूटियां भी बरामद हुईं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बता दें कि नेपाल के अनुसंधान पुलिस टीम ने ही बीते सप्ताह कैलाली के चीसापानी से गुलदार की तीन खाल व हड्डी के साथ एक को बरामद किया था। अब इस बरामदगी से वन्यजीवों के जीवन पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें