फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओयल में फिर चोरी से कट गए चंदन के दो पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ओयल में चोर फिर काट ले गए चंदन के दो पेड़
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। खीरी थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे में एक बार फिर चोर एक बाग में लगे चंदन के दो बेशकीमती पेड़ काटकर ले गए। बाग मालिक ने चोरी की घटना की सूचना ओयल पुलिस चौकी को दी है। ओयल कस्बा निवासी राजू सिंह, सूरज सिंह, शिव नरेश का कस्बा के जुलाहन टोला मोहल्ले में एक संयुक्त बाग है। शुक्रवार/ शनिवार की रात इस बाग में लगे चंदन के दो बेशकीमती पेड़ चोर काट ले गए। सुबह बाग में जाने पर बाग मालिक को चोरी से की जानकारी हुई। बाग मालिक राजू सिंह ने इसकी सूचना ओयल पुलिस चौकी को दी है। एसओ शमशेर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें