फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की फसल काटने का विरोध करने पर फायरिंग

विज्ञापन
गन्ने की फसल काटने का विरोध करने पर फायरिंग - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
निघासन।
विज्ञापन

गांव पतिया में गन्ने की फसल काटने का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग आ गए। ग्रामीणों को आता हुआ देखकर हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने एक हमलावर को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव पतिया निवासी अमरेंद्र का खेत गांव के पश्चिम तरफ स्थित है। उसने खेत की रखवाली करने के लिए गांव के ही इदारत को लगा रखा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ नौ बजे किसी ने इदारत को बताया कि करीब आठ-नौ लोग खेत में गन्ने की फसल काट रहे हैं। जिसके बाद वह खेत पहुंचा, वहां पर गन्ना काटते हुए देखकर इदारत ने इसका विरोध किया। इस पर उन लोगों ने उसकी पिटाई करना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रही इदारत की मां बेगम बानो व बहन नसरीन भी पहुंच गई। आरोपियों ने उन लोगों को भी नहीं छोड़ा। इस बात की जानकारी जब खेत मालिक के बेटे सुशांत अग्निहोत्री को हुई वह भी ग्रामीणों के साथ खेत पर पहुंच गया। सुशांत को आता देखकर दो व्यक्तियों ने उसके ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। दूरी अधिक होने के कारण वह बाल-बाल बच गया। गांव के ही पिंटू ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन वह लोग नहीं मिले। पुलिस ने सुशांत की तहरीर पर गांव के ही शेरू और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ चोरी से फसल काटने और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें