फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बसों में 17 यात्रियों के नहीं बने मिले टिकट

Sun, 12 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
bus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- एआरएम लखीमपुर, सीतापुर ने की चेकिंग बसों की चेकिंग
विज्ञापन

- लखीमपुर की बस में तीन और गोला डिपो की बस में मिले 14 यात्री
लखीमपुर और सीतापुर एआरएम ने शनिवार को अलग-अलग रूट पर बसों को चेक किया। इस दौरान धौरहरा लखीमपुर मार्ग पर लखीमपुर डिपो की बस में तीन और कस्ता से सीतापुर मार्ग पर गोला डिपो की बस में 14 यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। भ्रष्टाचार के मामले में लखीमपुर डिपो के परिचालक को रूट ऑफ कर दिया गया है और गोला डिपो के परिचालक के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एआरएम वीके गोस्वामी ने टीआई कमलेश वर्मा और शशिकांत मिश्रा के साथ शनिवार की रात में धौरहरा से लखीमपुर आ रही अपने ही डिपो की बस संख्या यूपी 31टी 4071 को सिसैया के पास चेक किया। बस में छह यात्री सवार थे, जिसमें से धौरहरा से सिसैया आ रहे तीन यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। किराया देने के बावजूद परिचालक आत्मप्रकाश शुक्ला द्वारा टिकट न दिए जाने पर एआरएम ने उसे रूट ऑफ कर दिया। सीतापुर एआरएम विमल राजन ने टीआई बलबीर सिंह के साथ गोला से वाया कस्ता होकर सीतापुर जा रही लोहिया ग्रामीण सेवा की बस संख्या यूपी 30 टी 9991 को कचनार के पास चेक किया, जिसमें पिपरझला से सीतापुर की पांच और इमलिया सुल्तानपुर से सीतापुर की नौ यात्रियों के टिकट नहीं बने मिले। बस में कुल 35 यात्री सवार बताए गए। गोला एआरएम आरके श्रीवास्तव का कहना है बस में 14 यात्रियों के टिकट ना बनाए जाने के मामले पर परिचालक सुुभाष चंद्र वर्मा के खिलाफ संविदा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें