फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर हरद्वाही के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से कटकर हरद्वाही
विज्ञापन

के युवक की मौत
- घर से मजदूरी करने जाने की बात कहकर निकला था कुन्नू
अमर उजाला ब्यूरो
बेलरायां खीरी।
मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर मंगलवार को ट्रेन से कटकर थाना सिंगाही के गांव हरद्वाही निवासी 30 वर्षीय कुन्नू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसका क्षतविक्षत शव रेलवे पुल के निकट ट्रैक पर पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

मैलानी-बहराइच रेल प्रखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे के कीमैन रमेश चंद्र ने बताया कि रोज की तरह मंगलवार को सुबह वह रेल प्रखंड पर पेट्रोलिंग कर रहा था। तिकुनिया से पेट्रोलिंग करते हुए जब वह रेलवे पुल के पास पहुंचा तो रेलवे ट्रैक पर उसे एक युवक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला, जिसकी सूचना उसने बेलरायां रेलवे स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर मौके पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त कराई। एसआई सिंगाही रामसजीवन ने बताया कि मृतक की शिनाख्त थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव हरद्वाही निवासी 30 वर्षीय कुन्नू के रूप में हुई है। वह सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूरी की तलाश में जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें