फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से डेढ़ लाख की नकदी-जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर। थाना फूलबेहड के गांव मुरादनगर में मंगलवार की रात चोर दीवार कूदकर एक घर में घुसे और डेढ़ लाख की नकदी और करीब सवा लाख रुपये के जेवर चुराकर ले गए। घर के मालिक ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

गांव मुरादनगर निवासी सुरेश चंद्र वर्मा ने बताया कि वह परिवार समेत घर में सो हे थे। रात में किसी समय चोर दीवार कूदकर घर में घुस आए और बिजली के स्विच बंद कर दिए। चोरों ने कमरों में रखी सेफ के लॉकर उखाड़ दिए और उसमें रखे डेढ लाख रुपये , पांच जोड़ी पायलें, दो सोने की चेन सहित करीब सवा लाख के जेवर चोरी करके ले गए। चोरों ने उनके भाई राजेश के कमरे में रखा जेवर भी पार कर दिया। सुरेश चंद्र ने बताया कि चोर दोनों भाइयों की नगदी सहित दस लाख से ज्यादा के जेवर चुराकर ले गए। मकान मालिक ने घटना की तहरीर थाना फूलबेहड़ पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें