फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट का प्रयास, एक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। थाना हैदराबाद के गांव घुग्घुलपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात पांच-छह बदमाश दीवार के सहारे एक घर में घुस गए। बदमाशों ने चारपाई पर लेटी महिला के जग जाने पर उसे दबोच लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूटपाट करने का प्रयास किया। महिला के चीखने-चिल्लाने पर जागे परिवार वालों ने भाग रहे बदमाशों में से एक बदमाश को दबोच लिया। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी की पहले जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव घुग्घुलपुर निवासी संजय वर्मा ने बताया कि गुरुवार की रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद पांच-छह बदमाश उनके घर दीवार कूदकर घुस आए। आहट सुनकर चारपाई पर लेटी उनकी मां जग गई। वह शोर मचातीं इससे पहले ही बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंसना शुरू कर दिया। उनके घें घें करने और कई लोगों के होने की आहट मिलने पर परिवार के अन्य लोग भी जाग गए। मां के पास जब घर वाले पहुंचे तो वह बदमाशों को देख भयभीत हो गए। घर वालों के शोर मचाने पर बदमाश धमकी देते हुए भागने लगे। उधर, शोरशराबा होने पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से घर वालों ने भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि उनके अन्य साथी बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों ने बदमाश की पिटाई कर घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को बदमाश सौंप दिया। पकड़ा गया बदमाश कसबा व थाना खीरी का निवासी है। प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि पकड़ा गया पकड़ा गया बदमाश शातिर किस्म का है, जिससे पूछताछ हो रही है। वह अपने साथियों के नाम पते नहीं बता रहा है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उधर, पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है, जिस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें