फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसावाकला में दो घरों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सिसावांकला में दो घरों में सेंध लगाकर चोर लाखों की संपत्ति चुराकर ले गए। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

फरधान थाना क्षेत्र के सिसावां कलां निवासी सतीश कुमार वर्मा के घर में रविवार की रात मकान के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में रखे तीन हजार रुपये, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी कुंडल, और कीमती सामान चुराकर ले गए। इसी रात गांव के ही श्याम शर्मा के घर की पीछे की दीवार कूद कर घर के मेन गेट की कुंडी खोल कर घर में घुस गए और कमरों में रखी अलमारी, बक्सों के ताले तोड़कर रखी 15 हजार की नगदी, सोने के दो जोड़ी झाला, मंगलसूत्र, कमरबंद, कुंडल, एक हार, तीन जोड़ी पायल सहित दोनों घरों से लाखों का माल पार कर दिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें