फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने अब तौलेपुर गांव को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो29एलकेएच551-खुले बक्से दिखाती संगीता
विज्ञापन

फोटो29एलकेएच552-ग्रामीणों को आश्वासन देते एसआई दिनेश सिंह
फोटो29एलकेएच553-मैलानी थाने पहुंचीं महिलाएं

नकाबपोश बदमाशों का घर पर धावा, हजारों की लूट
चाकू की नोक पर गृहस्वामिनी से चाबी लेकर की वारदात
पहले जवाहरपुर और अब बदमाशों ने तौलेपुर गांव को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
मैलानी। तीन नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार की रात तौलेपुर गांव के एक घर पर धावा बोलकर पांच हजार रुपये के अलावा हजारों रुपये के जेवर लूट लिए। जाते समय बदमाश गृहस्वामी की पत्नी को अपने साथ ले गए। बाद में उसे कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया।
शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे तीन बदमाश सज्जन के घर में टटिया काटकर घुसे। सज्जन मुंबई में मजदूरी करता है।
उसकी पत्नी संगीता अपने बच्चों के साथ पशुबाड़ा में सो रही थी। बदमाशों ने उसे जगाकर चाकू की नोक पर कमरा खुलवाकर बड़े और छोटे संदूक की चाबी लेकर छोटे संदूक में रखे पांच हजार रुपये, चांदी का मंगलसूत्र और पायल निकाल ली। इसके बाद बदमाश संगीता को अपने साथ ले गए और घर के पास स्थित गन्ने के खेत के पास छोड़ फरार हो गए। इस बीच संगीता ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि संगीता के भाई रामप्यारे की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

इससे पहले 11/ 12 की रात पास के गांव जवाहरपुर में भी बदमाश श्याम नारायन वर्मा और हरिश्चंद्र के घर में लूट कर चुके हैं। इससे भयभीत ग्रामीण और महिलाएं दोपहर में थाने पहुंचे और घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग की। एसआई दिनेश सिंह ने बताया कि खुलासे को दो टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने जल्द ही खुलासे का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण थाने से वापस चले गए। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन

00
दहशत में हैं ग्रामीण
मैलानी। थाने पहुंचे ग्रामीणों राम प्रसाद, राम प्यारे, श्याम नारायन वर्मा, रामस्वरूप, फेरूलाल, बाबूराम, ओम प्रकाश, संगीता, कौशल्या देवी, मंजू देवी, राजमति आदि का कहना है कि 17 दिन में लूट की दूसरी वारदात है। पुलिस अब तक पहली घटना का भी खुलासा नहीं कर पाई है, इससे इलाके में दहशत है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें