आयकर टीम ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पर मारा छापा
लखीमपुर खीरी।
आयकर अधिकारी (टीडीएस) सीतापुर सीपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के दफ्तर पर अचानक छापा मारा, जहां पर विभिन्न अभिलेख और दस्तावेज खंगाले गए। टीम ने कंप्यूटर पर भी रिकार्ड चेक किए। इस दौरान टीम ने टीडीएस की कटौती की बारीकी से जांच की, तो उसमें गड़बड़ियां मिली हैं। टीम में आयकर निरीक्षक अंकुर त्रिपाठी, प्रफुल्ल वर्मा, ज्ञानेश कुमार वर्मा, वरिष्ठ कर सहायक मुकेश कुमार शामिल रहे।