फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महेवागंज खीरी (लखीमपुर खीरी)। शादी का झांसा देकर एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने रेप किया। शोर मचाने व किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार वालों ने महेवागंज पुलिस चौकी में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस अभी तक मामले को दबाए बैठी है। मामला सदर कोतवाली के एक गांव का है। परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। महेवागंज चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री 22 अगस्त की शाम शौच के लिए गई थी। पड़ोस के युवक ने पुत्री को दबोच लिया और शादी का झांसा देकर दुराचार किया। पुत्री ने घर वालों से शिकायत करने की बात कही तो युुुवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच कर आप बीती बताई। लड़की के परिवार वाले युवक के घर पहुंचे और लोक लाज की दुहाई देकर शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। इससे पीड़िता के परिवार वालों ने मामले की शिकायत चौकी पुलिस से की। आरोप है कि पुलिस ने कार्यवाई की बजाय मामले को दबा लिया और आजकल करते हुए टरका रही है। पीड़िता के परिवार वाले न्याय के लिए भटक रहे हैं। इधर कोतवाल सदर कुुुलदीप तिवारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। कहा तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।
0000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें