फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्डवेयर की दुकान में आग से लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। मेन मार्केट स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में रात को आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन

मेन मार्केट में शिव मंदिर के सामने हिमांशु प्लाई स्टोर के स्वामी महेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को वह दुकान बंद कर घर जा चुके थे। रात करीब 10 बजे दुकान से धुआं निकलते देख पास पड़ोस के लोगों ने उन्हें बताया। सूचना पर वह पहुुंचे और जैसे ही दुकान का शटर उठाया, आग की लपटों ने जोर पकड़ लिया। फौरन ही पास में मौजूद लोगों ने बिजली सप्लाई बंद करवाई, फिर लोगों ने बालू और पानी से बमुश्किल आग पर काबू पाया, तब तक दुकान में रखा पेंट, फेविकोल, केमिकल, प्लाई सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। दुकान मालिक महेंद्र अग्रवाल ने अग्निकांड में करीब तीन लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें