फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में सात साल के बच्चे की जांघ में धंसी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हर्ष फायरिंग रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन की सारी कवायदें रविवार को ढेर हो गईं। शहर के गोला रोड पर एक मैरिज हॉल में निकाह के दौरान दूल्हे के दोस्त ने लाइसेेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक गोली वहां मौजूद सात साल के एक बच्चे की जांघ में जा घुसी। इससे वहां भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोटैय्या बाग निवासी लाल मोहम्मद की बेटी का निकाह गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज से से तय हुआ था। रविवार को निकाह होना था। निकाह की रस्म निभाने के लिए वधू पक्ष के लोगों ने गोला रोड पर सिंघल मैरिज हाल बुक कराया था। रविवार की दोपहर बारात आई थी। शाम करीब चार बजे निकाह की रस्म पूरी हो रही थी। इसी बीच बारात में आए दूल्हे के एक दोस्त ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पिस्टल से चली गोली वहां मौजूद मोहल्ले के ही रियाजू के पुत्र फैज की जांघ में जा धंसी। गोली चलने की आवाज और बच्चे की चीखपुकार पर वहां भगदड़ मच गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले आरोपी भी मौके से भाग निकला। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किसी ने हर्ष फायरिंग में बच्चे के घायल होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, महिला थाना प्रभारी हंसमती, इंस्पेक्टर (अपराध) ऋषिदेव सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचेे और घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से जानकारी ली। उधर परिवार के लोग घायल बच्चे को लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पिता की ओर से अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस की ओर से बारात मालिक समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि बच्चा खतरे से बाहर है। उन्होंने गोली जांघ के अंदर फंसी होने की संभावना होने पर उसे एक्स-रे के लिए भेजा है।

हर्ष फायरिंग मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस की ओर से बारात मालिक सहित अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। मैजिक संचालक के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ऋषि देव सिंह, इंस्पेक्टर (अपराध) सदर कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें