फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर घर से उड़ाया दो लाख का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
हैरमखेड़ा। मैगलगंज पुलिस पर चोर हावी हैं। शुक्रवार को चोरों ने दिन दहाड़े 52 नंबर ट्यूबवेल के पास एक सिख फार्मर के घर का ताला ताला तोड़ दिया और नकदी-जेवर समेत दो लाख रुपये का सामान बटोर कर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

52 नंबर ट्यूबवेल पर सरदार मेहरबान सिंह का झाला है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा होने के कारण वह परिवार के साथ कुछ दूरी पर स्थित गुरुद्वारा में गए थे। झाला पर ताला पड़ा था। इसी बीच मौका पाकर चोर घर में घुस आए और ताला तोड़कर पौने दो लाख रुपये के जेवर और बीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वह शाम करीब चार बजे जब घर पहुंचे तो ताला टूटा देख वह सन्न रह गए। शक होने पर जब घर के अंदर जाकर देखा तो नकदी जेवर गायब थे। इस पर उन्होंने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना मैगलगंज पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बता दें कि चार दिन पहले इसी जगह से चोर एक ट्रक भी चोरी करके ले जा चुके हैं, जिसका पुलिस अभी तक कोई अता-पता नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें