फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो समुदायों के बीच मारपीट कई राउंड गोलियां चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शारदानगर (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

शारदानगर पुलिस चौकी के गांव बड़ागांव में सोमवार की रात मामूली बात पर बवाल हो गया। दो समुदयों के बीच मारपीट हुई। जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट और पथराव में दोनों पक्ष के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे पक्ष के 15 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
सोमवार की देर शाम बड़ागांव निवासी पप्पू यादव और गांव के ही नफीस के बीच कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पक्ष पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिससे गांव में दहशत फैल गई। मारपीट और पथराव में भारत प्रसाद, दुर्गेश, रोहित, शिवशंकर, संतोष, दूसरे पक्ष के पगलू खां और तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। रात में ही मौके पर सीओ सिटी आरके वर्मा, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल, चौकी प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस को आते देख लोग इधर-उधर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। एक पक्ष के घायल भारत का कहना है कि गांव के ही पप्पू यादव का नफीस से उसकी दुकान पर विवाद हो गया। दोनों में मारपीट हुई। नफीस की तरफ से जब लोग आ गए तो पप्पू पड़ोस के गोवर्धन के घर में छिप गया। नफीस व उसके साथी लाठी डंडे लेकर गोवर्धन के घर में घुस गए। गोवर्धन के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष ने भारत, पप्पू आदि पर शराब पीकर बेवजह गाली देने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि भारत की तरफ से गांव के ही दस लोगों के विरूद्ध और दूसरे पक्ष के बशीर की तरफ से पांच लोगों के विरूद्ध जानलेवा हमला, बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें