फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के सफाईकर्मी की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। रेलवे स्टेशन तिकुनियां में परिवार सहित रह रहे एक रेलवे सफाईकर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव सरकारी आवास के आंगन में पड़ा मिला। माथे पर चोट के गहरे निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन तिकुनियां में तैनात सफाईकर्मी दिनेश कुमार (50) रेलवे कॉलोनी में ही अपनी पत्नी मुकेश लता के साथ रहता है। पत्नी मुकेश लता ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक पति ठीकठाक थे। इसके बाद वह बाजार चली गईं। बाजार से करीब दो बजे वापस लौटीं तो देखा कि पति मृत अवस्था में आवास में पड़े थे। इस पर वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को पति की मौत होने की जानकारी दी। सूचना पर एसएसआई प्रमोद कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि मृतक दिनेश जनपद गोंडा छोटी छावनी का निवासी है। वह वर्ष 2013 से स्टेशन पर सफाई कर्मचारी पद पर तैनात था। उन्हें दोपहर बाद करीब 3.30 बजे घटना की जानकारी हुई। तब इसकी सूचना वेलफेयर लखनऊ को दी और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। आसपास के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी शराब का भी सेवन करते थे। अक्सर आपस में विवाद भी करते रहते थे। कभी-कभी तो दोनों में मारपीट तक होती थी। स्टेशन मास्टर ने भी पति-पत्नी के शराब पीने और मारपीट करने की पुष्टि की है। मृतक के परिवार में एक भाई है, जो गांव में ही रहता है। मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी दी गई है।

स्टेशन अधीक्षक के द्वारा मेमो मिला है, जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव के माथे पर चोट के गहरे निशान हैं। प्रारंभिक जांच में दंपती के शराब पीकर अक्सर झगड़ा और मारपीट करने की बात सामने आई है। कोतवाली से महिला पुलिस आई तब भी वह नशे में थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार त्यागी, एसएसआई कोतवाली तिकुनियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें