फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर के गैंग ने शहर में खंगाली थीं दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के कंपनी बाग के निकट तीन दुकानों में चोरी सीतापुर के एक अंतरजनपदीय गिरोह ने की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के सहयोग से गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के कपड़े, मोबाइल आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय आनंद ने बताया कि छह मार्च को कचहरी रोड पर कंपनी बाग के निकट तीन दुकानों से चोर लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए थे। घटना के खुलासे के लिए एक टीम प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह और दूसरी स्वॉट टीम लगाई गई थी। शनिवार की रात मुखबिर ने प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी कि कुछ संदिग्ध लोग राजापुर-एलआरपी के बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़े हैं। सूचना पर जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव, सिपाही विजय शर्मा, स्वॉट टीम प्रभारी अनिल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर सीतापुर जिले की कोतवाली सदर के मिधई टोला निवासी आसिफ, दुर्गापुरवा निवासी गोलू चौधरी को दबोच लिया, जबकि आलमनगर निवासी अनुपम मिश्रा मौके से भाग निकला। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक चाकू और दुकानों से चोरी हुए तीन मोबाइल, दो टीशर्ट, 1300 रुपये की नकदी और दो बेल्ट बरामद किए हैं। पुलिस ने व्यापारियों को बुलाकर बरामद माल की शिनाख्त कराई। साथ चोरों से बातचीत भी करवाई। पकड़े गए गोलू चौधरी और अनुपम ने पुलिस को बताया कि पांच अप्रैल को आकर उन दोनों ने रेकी की थी और वापस चले गए थे। अगले दिन बस में सवार होकर शाम करीब छह बजे आसिफ को लेकर लखीमपुर पहुंचे। फिर पास में स्थित पार्क में बैठे रहे। रात करीब एक बजे पार्क से निकल कर घटना को अंजाम दिया था। सीओ सिटी ने बताया कि गैंग के सदस्य, लखनऊ, शाहजहांपुर, हरदोई में चोरी, लूट की घटनाएं करते थे। दोनों आरोपियों पर लखनऊ में चोरी, लूट, गैंगस्टर जानलेवा हमला सहित आठ मुकदमे दर्ज हैं।

चौकीदार बैठे रहे माल लेकर चले आए
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जिस समय उन्होंने घटना को अंजाम दिया। उस समय कुछ दूरी पर चार चौकीदार बैठे थे। चोरी करने के बाद एक बोरी में माल रखकर वह चौकीदारों के पास से ही निकल आए, लेकिन किसी ने उन्हें न तो रोका और न ही टोका था। ओवरब्रिज के पास रिक्शे पर माल रखकर रोडवेज बस स्टैंड पहुंचकर लौट गए थे।
विज्ञापन


चोरी के कपड़े पहने घूम रहे थे दोनों आरोपी
कंपनी बाग के निकट स्थित तीन दुकानों में चोरी करने के आरोपी आसिफ और गोलू चौधरी को जब पुलिस ने पकड़ा तो दोनों चोरी की ही टीशर्ट और जींस की पैंट पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें