फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अनबन के बीच पत्नी को विदा कराने शुक्रवार को थाना मितौली के गांव हुसैनापुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचे थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव चंद्रभानपुर निवासी युवक की ससुराल में ही हालत बिगड़ गई। वह किसी तरह शाम को अपने घर पहुंचा। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने ससुराल वालों पर जहर देकर भाई को मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना नीमगांव के गांव चंद्रभानपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसके छोटे भाई सर्वेश कुमार(20) की शादी दो साल पहले थाना मितौली के गांव हुसैनापुर निवासी सीलम देवी के साथ हुई थी। पति-पत्नी के बीच अनबन होने के कारण भाई की पत्नी एक साल पहले अपने मायके चली गई थी। इस दौरान उसे वापस लाने के लिए कई बार उन्होंने परिवार वालों के साथ मिलकर कोशिश की, लेकिन मायकेवालों ने सीलम को विदा नहीं किया। छह महीने पहले सीलम ने कोर्ट में दहेज प्रताड़ना का वाद दायर कर दिया था। इसके बाद भी भाई सर्वेश उसे लाने के लिए प्रयासरत था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे सर्वेश साइकिल से अपनी ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया था। शाम करीब चार बजे वह किसी तरह जब घर वापस लौटा तो उसकी हालत ठीक नहीं थी। उसे उल्टियां हो रहीं थीं और वह सिर्फ पेट में दर्द होने की बात कह रहा था। इस पर घर वालों ने उसे एंबुलेंस 108 से पहले सीएचसी बेहजम में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने भाई को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रात करीब नौ बजे सर्वेश ने दम तोड़ दिया। उन्होंने भाई के ससुरालवालों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें