आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के भूलनपुर, भेडौरी, दलराजपुर, प्रीतम पुरवा, रघुनगर में मारे गए छापे के दौरान कई गांवों में महिलाएं शराब बनाती हुई मिली। टीम को देखकर महिलाएं फरार हो गई। टीम ने गांव बाबूपुरवा निवासी सीता देवी, रघुनगर निवासी कुलविंदर सिंह, भूलनपुर निवासी सोहन और पीलीभीत के बाजार घाट निवासी बख्शीश सिंह को शराब बेचते रंगेहाथ दबोच लिया। चारों के पास से 110 लीटर शराब बरामद हुई है।